H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

केंद्रीय मंत्री Ramkripal Yadav का बड़ा बयान- 'सावन में मटन खाते हैं लालू यादव', सनातन को लेकर कही ये बड़ी बात

By: payal trivedi | Created At: 16 September 2023 02:39 PM


बिहार के झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से (Ramkripal Yadav) पहले ही सियासत गर्म हो गई। शाह के लिए सजाए गए मंच से एक-एक करके भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

banner
झंझारपुर: बिहार के झंझारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से (Ramkripal Yadav) पहले ही सियासत गर्म हो गई। शाह के लिए सजाए गए मंच से एक-एक करके भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने एक बड़ा बयान देकर कड़ा सियासी प्रहार किया है।

सनातन धर्म पर क्या बोले यादव?

इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवारवाद वालों के घमंडिया गठबंधन (Ramkripal Yadav) ने केवल सनातन धर्म को गालियां देने का काम किया है। सनातन को बदनाम करने का काम किया है।

'लालू सावन में मटन खाते है'

उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी की लहर में ये खत्म हो जाएंगे। लालू यादव पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि लालू सावन में मटन खाते हैं। वहीं, इनके नेता रामचरितमानस को साइनाइड कहकर सनातन को बदनाम कर रहे हैं।