H

कांग्रेस CWC की बैठक में प्रस्ताव पारित, राहुल गांधी बनाए जाएं नेता प्रतिपक्ष...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 June 2024 09:46 AM


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, पूरे देश का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को चाहता है।

bannerAds Img
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को हुईं। इस दौरान राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। वहीं कांग्रेस की CWC बैठक के बाद पार्टी नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि, अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। यह CWC की भावना है। वेणुगोपाल ने कहा कि, CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया। राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

सबने यही बोला है कि...

बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, सबने यही बोला है कि, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। यही होना भी चाहिए। वहीं CWC बैठक के बाद सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने कहा कि, सबकी इच्छा थी कि, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। इसमें सभी की सहमति थी।

हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि...

दिल्ली में हुई कांग्रेस की CWC की बैठक के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, पूरे देश का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को चाहता है। इनके अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि, हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने। जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी।

राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि, राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए। वे नेता हैं साहसी हैं, आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं। मुद्दों की जानकारी रखते हैं। ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था।