H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले - पश्चिम बंगाल को सुधारने के लिए योगी आदित्यनाथ जैसे मजबूत सीएम की जरूरत है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 August 2023 12:45 PM


शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत है।

banner
पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की ममता सरकार पर वार किया है। बीजेपी के सीनियर नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि, पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल में पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है

आपको बता दें कि, इससे पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि, पश्चिम बंगाल में पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है। राज्य की ममता सरकार ना तो राज्यपाल के आदेश का सम्मान करती है और ना ही हाई कोर्ट के आदेश का। जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन खुद ही पक्षपाती हो जाए तो इसे संवैधानिक व्यवस्था नहीं कहा जाता है। विपक्षी पार्टियों के सार्वजनिक रैलियां में बाधाएं पैदा करने के मामले में ममता सरकार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है।

अदालत ने लगाई ममता सरकार को फटकार

हाई कोर्ट ने कहा है कि, यह एक पुलिस राज्य नहीं है। न ही राज्य में आपातकाल है। आप इस तरह विपक्षी गतिविधियों को रोकने के लिए बच्चों की तरह नहीं लड़ सकते। बता दें कि, अदालत ने ये टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए की है।