H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

ओपी राजभर ने किया One Nation One Election का समर्थन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 September 2023 09:35 AM


उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने One Nation One Election का स्वागत किया है।

banner
केंद्र की मोदी सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन ( One Nation One Election ) की कमेटी को लेकर नोटिफिकेशन जारी करते हुए देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय समिति बनाई है, जिसके बाद से ही देशभर की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध करती नजर आ रही है।

One Nation One Election का ओपी राजभर ने किया स्वागत

वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि, वन नेशन, वन इलेक्शन पॉलिसी ( One Nation One Election) के आने से प्रदेशों की छोटी पार्टियां पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और NDA गठबंधन के सदस्य ओपी राजभर ने इस पॉलिसी का स्वागत किया है। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि, यह नीति बहुत पहले बन जानी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस सरकार और अन्य सरकारें केवल इस पर चर्चा करती थीं। उन्होंने आगे कहा कि, वन नेशन, वन इलेक्शन पॉलिसी के लागू होने पर चुनावों पर खर्च होने वाला ज्यादातर देश का पैसा देश के विकास में उपयोग किया जाएगा।

स्टेट चुनाव में होता है नाजायज खर्च

उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव के दौरान खर्च होने वाले सरकारी खजाने को नाजायज खर्च बताते हुए कहा कि, कभी इस स्टेट का चुनाव, कभी उस स्टेट का चुनाव होने पर देश के धन का नाजायज खर्च होता है। फिलहाल जहां वन नेशन, वन इलेक्शन पॉलिसी को लेकर एक तरफ विपक्ष इस का विरोध कर रहा है। वहीं कई नेता इसे देश के विकास के लिए सही ठहरा रहे हैं।