H

MP विधानसभा चुनाव में पाकिस्तानी वीडियो की हुई एंट्री

By: Richa Gupta | Created At: 04 November 2023 04:58 PM


MP विधानसभा चुनाव में पाकिस्तानी वीडियो की एंट्री हो गई हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो किया शेयर। वीडियो में शायरी सुनाते दिख रही है एक बच्ची।

banner
MP विधानसभा चुनाव में पाकिस्तानी वीडियो की एंट्री हो गई हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो किया शेयर। वीडियो में शायरी सुनाते दिख रही है एक बच्ची। खुद्दार मेरे शहर का फाको से मर गया, राशन जो आ रहा था, अफसर के घर गया- वीडियो। दिग्विजय सिंह ने वीडियो के भारत के होने का किया दावा। दिग्विजय सिंह ने ने कहा 'इस नन्ही बच्ची से सुनें देश में गरीबी के हालात। यही हकीकत है, जो मोदी-शाह नहीं समझ पा रहे हैं।

राजा साहब आप भी गजब करते हैं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पर कमेंट किया “राजा साहब आप भी गजब करते हैं। आपका पाकिस्तान प्रेम तो जगजाहिर है। इसलिए वीडियो देखकर जरा भी हैरानी नहीं होती। पाकिस्तान के वीडियो को शेयर करके आखिर आप साबित क्या करना चाहते हैं?”- वहीं सीएम शिवराज ने Tik-Tok के इजाज खान के वीडियो का स्क्रीनशॉट भी किया शेयर।