H

महाकाल मंदिर में लगी आग, जांच के आदेश, घायलों से मिले सीएम

By: Ramakant Shukla | Created At: 25 March 2024 07:43 AM


उज्जैन के महाकाल मं‍दिर में भस्‍मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में पुजारी सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घटना के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। कुछ पुजारी गंभीर घायल बताए गए हैं। बाकी लोगों की हालत सामान्य बताई गई है। आधा दर्जन से अधिक पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया था। तीन पुजारियों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

bannerAds Img
उज्जैडन के महाकाल मं‍दिर में भस्‍मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में पुजारी सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घटना के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। कुछ पुजारी गंभीर घायल बताए गए हैं। बाकी लोगों की हालत सामान्य बताई गई है। आधा दर्जन से अधिक पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया था। तीन पुजारियों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घायलों से मिले सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सीएम ने घायलों को एक-एक लाख की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी घायलों का इलाज सरकार कराएगी।