H

एकनाथ शिंदे ने जारी की शिवसेना के 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट?

By: Ramakant Shukla | Created At: 28 March 2024 02:04 PM


आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों को टिकट बंटवारे का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को आई इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

bannerAds Img
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों को टिकट बंटवारे का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को आई इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। banner इसमें कोल्हापुर से संजय मंडलीक तो हिंगोली से हेमंत पाटिल को टिकट दिया गया है दरअसल, महायुति के बीच महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन गई है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें पर NDA के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में 28 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ने जा रही है। इसके अलावा 14 सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) चुनाव लड़ेगी। साथ ही 5 सीटें एनसीपी (अजित पवार गुट) के लिए छोड़ी जाएंगी। राष्ट्रीय समाज पार्टी को भी एक सीट देने का निर्णय लिया गया है।