H

राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में कांग्रेस की बैठक आज, लोकसभा चुनाव परिणाम की होगी समीक्षा

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 June 2024 02:42 AM


लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा। जानकारी के अनुसार यह बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य1 शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा। जानकारी के अनुसार यह बैठक आज सुबह 11 बजे होगी। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य1 शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। बता दे कि कांग्रेस इस बैठक में तमाम राज्यों के पीसीसी चीफ के साथ ही विधायक दल के नेता शामिल होंगे, जो राज्यवार पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन करेंगे। साथ ही संगठन को बेहतर करने पर भी चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के प्रदर्शन विश्लेषण करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देंगे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस की स्थिति मजबूत

गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस की‍ स्थिति पिछली बार से कुछ हद तक सुधरी है, लेकिन कांग्रेस फिलहाल दहाई के अंक तक ही सीमित है। कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी देश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। साथ ही कांग्रेस ने विपक्ष का नेता बनने का अधिकार भी हासिल कर दिया है।