H

मतदान में प्रदेश के टॉप 5 में जिलों में राजगढ़, टॉप 50 में पांचों विधानसभा सीटें

By: Ramakant Shukla | Created At: 19 November 2023 03:23 AM


लोकतंत्र के महापर्व में राजगढ़ जिले ने वह कर दिखाया जिसकी हर किसी को उम्मीद नहीं थी। यही कारण है कि प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में राजगढ़ जिले का स्थान सर्वाधिक मतदान करने के चलते टाप 5 में है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटें सर्वाधिक मतदान करने के चलते टाप 50 में है। साथ ही खिलचीपुर विधानसभा प्रदेश में छठवें स्थान पर है।

bannerAds Img
लोकतंत्र के महापर्व में राजगढ़ जिले ने वह कर दिखाया जिसकी हर किसी को उम्मीद नहीं थी। यही कारण है कि प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में राजगढ़ जिले का स्थान सर्वाधिक मतदान करने के चलते टाप 5 में है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटें सर्वाधिक मतदान करने के चलते टाप 50 में है। साथ ही खिलचीपुर विधानसभा प्रदेश में छठवें स्थान पर है। राजगढ़ जिले के लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया। देर रात को जो मतदान का प्रतिशत प्रदेश स्तर से जारी हुआ उसमें राजगढ़ का स्थान पांचवा है। प्रदेश में सबसे अधिक मतदान सिवनी में 85.68 रहा तो दूसरे नंबर पर 85.23 के साथ बालाघाट रहा। इसके बाद पड़ोसी जिले आगर मालवा व शाजापुर का नंबर है। राजगढ़ का स्थान प्रदेश में पांचवा रहा।

खिलचीपुर प्रदेश में छठे नंबर पर, सारंगपुर 29वें स्थान पर

मतदान का जो प्रतिशत सामने आया है उसमें खिलचीपुर मप्र की 230 विधानसभा क्षेत्रों में छठे स्थान पर है। इससे अधिक मतदान मप्र में रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर 90 प्रतिशत हुआ। जबकि सिवनी जिले की बरघट सीट पर 88.2 प्रतिशत मतदान किया। राजगढ़ की खिलचीपुर में 86.65 प्रतिशत मतदान किया।

अधिक समय मिलने से बढ़ा मतदान प्रतिशत

जानकारों का कहना है कि जहां एक और मतदान को लेकर उत्साह था वहीं दूसरी और मतदान को लेकर अधिक समय भी मिला। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 11 घंटे का लंबा समय मिला। इसके अलावा मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने में राजनीतिक दलों के लोगों की भी भूमिका रही है। यही कारण है कि जिले का मत प्रतिशत बढ़ा है। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद तक कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही।

जिन समाजों के उम्मीदवार, उनकी पोलिंगों पर बंपर वोटिंग

जिले में मत प्रतिशत बढ़ने का सबसे मुख्य कारण सामाजिक मतदान केंद्र भी हैं। जिन क्षेत्रों में जिन समाजों के उम्मीदवार थे उन समाजों के लोगों ने अपने अपने मतदान केंद्रों पर जमकर मतदान किया। यही कारण रहा कि खिलचीपुर, ब्यावरा में सबसे अधिक मतदान देखने को मिला। सामाजिक लिहाज से मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया व अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने के लिए भरसक प्रयास किए।