H

INDIA गठबंधन की रैली में शामिल होने दिल्ली आईं कल्पना सोरेन, सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

By: Sanjay Purohit | Created At: 31 March 2024 07:55 AM


कल्पना सोरेन ने कहा कि, "जो घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई, वही अब दिल्ली में हो रही है।"

bannerAds Img
नई दिल्ली। 31 मार्च को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली में शामिल हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। इसके लिए कल्पना सोरेन पहले ही दिल्ली पहुंच गई हैं। शनिवार को उन्होंने सीएम अरविन्द की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। प्रवर्तन निदेशालय ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीएम केजरीवाल को हिरासत में लिया है वहीं झारखंड के पूर्व सीएम खनन घोटाले में ईडी की हिरासत में हैं। 31 मार्च को विपक्षी दलों ने ईडी द्वारा सीएम केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में महारैली निकालने की घोषणा की थी। इस रैली में शामिल होने के लिए कई नेता शनिवार से ही दिल्ली में एकत्रित होने लगे हैं।

JMM नेता और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि, "जो घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई, वही अब दिल्ली में हो रही है। मेरे पति हेमंत सोरेन की तरह ही सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया है। मैं सुनीता केजरीवाल जी से मिली और हमने फैसला किया कि, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। मैं आज कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने जा रही हूं और झारखंड की स्थिति पर चर्चा करूंगी। मैं रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में भी शामिल होउंगी।"

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, "हेमंत सोरेन बड़े नेता थे और वह गैर-भाजपा राज्य में सरकार चला रहे थे। सभी ने देखा कि, कैसे केंद्र सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया था। अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दिया गया है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज सुनीता केजरीवाल से मिलने पहुंचीं। हमने 31 मार्च को होने वाली इंडिया ब्लॉक रैली में कल्पना सोरेन और सीएम चंपई सोरेन दोनों को आमंत्रित किया है। दोनों बैठक में शामिल होंगे।"