H

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 06 June 2024 04:20 AM


मध्य प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में दिन में गर्मी का असर रहेगा लेकिन शाम को आंधी और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में दिन में गर्मी रहेगी लेकिन शाम को बारिश हो सकती है।

इस दिन से मिलेगी राहत

केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे राज्य में मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया केरल में मानसून की एंट्री के बाद करीब 15 दिन में ये मध्य प्रदेश में एंट्री ले सकता है। ऐसे में 12- 13 जून तक प्रदेशवासियों को लू की लपटों और प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।