H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

दिग्विजय सिंह ने एमपी सरकार के वित्त विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के आर्थिक हालत को देखते हुए सचेत रहने की सलाह दी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 19 September 2023 11:36 AM


दिग्विजय सिंह ने कहा कि, उसमें से अघोषित तौर पर वित्त विभाग द्वारा सरकार के चुनावी एजेंडे हेतु पैसा खर्च कर दिया गया है।

banner
एमपी चुनाव के कुछ ही महीने बचे है। वहीं अब आरोप-प्रत्यारोंप को दौर भी तेज हो गया है। वहीं राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के वित्त विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के आर्थिक हालत को देखते हुए सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा के चुनावी एजेंडा को पूरा करने के लिए वित्त विभाग के आला अधिकारी आंकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश की पहले से डगमगाई वित्तीय हालत को और हानि पहुंचा रहे हैं।

वित्त विभाग द्वारा सरकार के चुनावी एजेंडे हेतु पैसा खर्च कर दिया गया है

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निचले अधिकारियों पर मनमाफिक नोटशीट लिखने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कई विभागों की कई निधियां जो वित्त विभाग के पास संधारित है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, उसमें से अघोषित तौर पर वित्त विभाग द्वारा सरकार के चुनावी एजेंडे हेतु पैसा खर्च कर दिया गया है।

दिग्विजय सिंह ने दी अधिकारियों को चेतावनी

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आगे वित्त विभाग के आला अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि, एमपी में कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन कार्यकलापों की सघन जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी वरिष्ठता के क्यों ना हो।