H

निलेश अवस्थी के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कसा तंज

By: Richa Gupta | Created At: 29 March 2024 06:28 AM


कांग्रेस के पूर्व विधायक निलेश अवस्थी के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने तंज कसा है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि जरूरत के मुताबिक लोग दुआ बदलते हैं।

bannerAds Img
कांग्रेस के पूर्व विधायक निलेश अवस्थी के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने तंज कसा है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि जरूरत के मुताबिक लोग दुआ बदलते हैं। जो लोग खुद को नहीं बदल पाते वह अपना खुदा बदल लेते हैं। कांग्रेस MLA लखन घनघोरिया ने पूर्व विधायक निलेश अवस्थी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वालों का हश्र सब ने देखा है। यह बात सब जानते हैं कि आज का बीजेपी में जाने वालों का कद क्या है।

हाल ही में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की

आपको बता दें कि निलेश अवस्थी ने हाल ही में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। नीलेश अवस्थी जबलपुर के पाटन विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी निलेश ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था।