H

पंजाब में AAP को डबल झटका,सांसद सुशील कुमार रिंकू और MLA शीतल अंगुराल BJP में शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 27 March 2024 11:57 AM

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को डबल झटका लगा है। जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका इस लिहाज से भी है क्योंकि पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को जालंधर सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया था। कहा जा रहा है कि आप नेताओं ने उन्हें पार्टी में रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं रुके। उन्होंने जालंधर सीट पर 2023 के उपचुनाव में 58,691 वोटों से बड़ी जीत हासिल की थी।

bannerAds Img

2023 में कांग्रेस से आप में आए थे सुशील कुमार

सुशील कुमार रिंकू अप्रैल 2023 में आम आदमी पार्टी में आए थे। इसी दरमियान उन्हें आप ने जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। अब माना जा रहा है कि सुशील कुमार रिंकू बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि पार्टी उन्हें किस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

रवनीत बिट्टू भी बीजेपी में शामिल

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता, विधायक और सांसद लगातार बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं। मंगलवार को ही लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने बीजेपी ज्वॉइन किया था।

1 जून को एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और तमाम सीटों पर 1 जून को मतदान होंगे। यह इस बार के लोकसभा चुनाव का सातवां और आखिरी चरण होगा। इसके बाद चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।