H

MPPSC के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, बढ़ाई गई रिक्त पदों की संख्या, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 February 2024 04:55 AM


MPPSC की तैयारी कर रहें छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल MPPSC-2024 के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब 60 के बजाय 110 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

bannerAds Img
MPPSC की तैयारी कर रहें छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल MPPSC- 2024 के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब 60 के बजाय 110 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। हाल ही में MPPSC- 2024 में 50 नए पद जोड़े गए है। इन नए पदों में मध्यप्रदेश वित्त सेवा के 26 और अधीनस्थ लेखा सेवा के 22 पद शामिल है। साथ ही दो पद अन्य श्रेणी में रखे गए हैं। फिलहाल MPPSC-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। ये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जा रही है।

अब 110 पदों के लिए परीक्षा 28 अप्रैल को

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने डेढ़ महीने पहले राज्य सेवा परीक्षा-2024 को लेकर विज्ञापन जारी किया था जिसमें पिछली भर्ती के तहत ही 60 पद घोषित किए गए थे। 60 पदों पर ही भर्ती निकाली थी। लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए नए 50 पद बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद 110 पदों के लिए 28 अप्रैल को आयोग परीक्षा करवाएगा।