H

नेपाल में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 70 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, कई घर गिरे

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 November 2023 07:53 AM


नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी। 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण कई इमारते ढह गई। भूकंप के बाद 70 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मलबे में दबने के कारण कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

banner
नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी। 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण कई इमारते ढह गई। भूकंप के बाद 70 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मलबे में दबने के कारण कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि जाजरकोट में 34 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। नेपाल में भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में देखा गया। बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किमी की गहराई पर था। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। तत्काल बचाव और राहत के लिए तीन सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया।

नेपाल में भूकंप के झटके बढ़ रहे

नेपाल में पिछले कुछ महीनों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिली है। पिछले महीने 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 61. थी। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें बारह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, राज्य में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Read More: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरो में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग