H

गर्मी से बेहाल राजधानी : बढ़ती गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय, जानिए कहां कितने बजे लगेगी क्लास...

By: Shivani Hasti | Created At: 03 April 2024 05:15 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। भीषण गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शिक्षा विभाग ने राजधानी रायपुर में सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जी हां… अब से सुबह 7.30 से 11.30 तक बच्चे स्कूल जायेंगे। देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसका असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। लोगों को अप्रैल के महीने में ही मई, जून की भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे स्कूल जहां छात्रों की संख्या ज्यादा है, वहां प्राथमिक और माध्यमिक शालाएं सुबह 7.30 से 11.30 तक लगेंगी। वहीं, हाई और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं दोपहर 11:30 से 4:30 बजे तक लगेगी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार खंडेलवाल ने आदेश जारी किया है।

Read More: CG NEWS : कांग्रेस को लगा एक और झटका पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल....