H

जयंत चौधरी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा - ये लोग जनता में भय पैदा कर रहे हैं...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 May 2024 01:26 PM


जयंत चौधरी ने कहा कि, ये लोग जनता में भय पैदा कर रहे हैं। कोई सरकार संविधान में बदलाव नहीं कर सकती है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने चुनावी माहौल में विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

लोग चाहते हैं देश और मजबूत हो

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने अपने बयान में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, व्यापक रूप में जन समर्थन देखने को मिला है। लोग चाहते हैं देश और मजबूत हो। इस दौरान जयंत चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जमकर निशाना साधा।

ये लोग जनता में भय पैदा कर रहे हैं

जयंत चौधरी ने कहा कि, ये लोग जनता में भय पैदा कर रहे हैं। कोई सरकार संविधान में बदलाव नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि, 4 चरण के मतदान में ही NDA की सरकार बन गई है। अब 5वें चरण के रण को लेकर चुनावी माहौल बदला हुआ दिखाई दे रहा है। देखने वाली ये होगी कि, कौन सी पार्टी जीत का परचम लहराएगी।