मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 November 2023 10:04 AM
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाएगा। 1 नवंबर 1956 को नए राज्य मध्य प्रदेश को वजूद मिला।

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। 1 नवंबर 1956 को नए राज्य मध्य प्रदेश को वजूद मिला। उस समय इसकी राजधानी नागपुर थी। केंद्रीय भारतीय एजेंसी से ही मध्य भारत विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्य की स्थापना की गई। 1956 में मध्य भारत विंध्य प्रदेश और भोपाल को मध्य प्रदेश राज्य में शामिल किया गया। सबसे पहले जबलपुर को राज्य की राजधानी बनाया गया लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो सका और भोपाल को राजधानी बनाया गया। वहीं इस साल आदर्श आचार संहिता के चलते मप्र के स्थापना दिवस का समारोह नहीं होगा।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की राहुल ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर तमाम नेता बधाई दे रहे है। इसी क्रम में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने भी बधाई दी। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया साइट पर (X) पर मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर ट्वीट कर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है।
MP में संपूर्ण भारत की एक झलक देखने को मिलती है
आपको बता दें कि, देश का दिल मध्य प्रदेश, एक ऐसा राज्य है जिसने अपनी अनोखी कला-संस्कृति और विविधताओं के लिए देशभर में एक अलग पहचान बनाई है। प्राकृतिक संपदा और संसाधनों से समृद्ध होने के साथ तरह-तरह की बोलियों लोक संस्कृतियों और अपने-अपने अलग रहन-सहन से रचा बसा है, मध्य प्रदेश अपने आप में भारत का एक संपूर्ण दर्शन कराता है। क्योंकि इस राज्य में संपूर्ण भारत की एक झलक देखने को मिलती है।