H

मोदी कैबिनेट में इन ब्राह्मण, दलित और पिछड़े चेहरों को मिलेगी जगह! इन नेताओं की भी चमकेगी किस्मत

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 June 2024 08:57 AM


जातिगत समीकरणों को साधते हुए उत्तर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में ब्राह्मण दलित और ओबीसी चेहरों को जगह मिलनी तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी से 8 ब्राह्मण सांसद उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं।

bannerAds Img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी कैबिनेट कैसी होगी इसे लेकर सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। चर्चाओं में उतर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले कुछ नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें ब्राह्मण चेहरों से लेकर दलित और ओबीसी के नाम भाजपा में भी चर्चा बने हुए हैं। सियासी जानकारों की मानें, तो इस बार मोदी कैबिनेट में यूपी की जगह कुछ कम हो सकती है, लेकिन संख्या जितनी भी हो उसमें सभी जातिगत और इलाकाई समीकरण साधे जाएंगे।

जातिगत समीकरणों को साधते हुए उत्तर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में ब्राह्मण दलित और ओबीसी चेहरों को जगह मिलनी तय मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी से 8 ब्राह्मण सांसद उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं। इसमें पीलीभीत से जितिन प्रसाद, कुशीनगर से विजय कुमार दुबे, कानपुर से रमेश अवस्थी, झांसी से अनुराग शर्मा, गोरखपुर से रवींद्र किशन शुक्ला उर्फ रवि किशन, नोएडा से महेश शर्मा, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और अलीगढ़ से सतीश कुमार गौतम शामिल हैं। चर्चा मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा पीलीभीत के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की हो रही है। इसके अलावा दूसरा नाम नोएडा के सांसद महेश शर्मा का है। जबकि तीसरा नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का चल रहा है।