H

CG NEWS : CM House में होगा होली मिलन समारोह, सीएम साय होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित...

By: Shivani Hasti | Created At: 23 March 2024 09:06 AM


bannerAds Img
CG NEWS : होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 24 मार्च को जशपुर जिले टिकटगंज पहुंचेंगे, यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर होलिकोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद हो रहे इस आयोजन को भाजपा की रणनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, 24 मार्च को जशपुर विधायक रायमुनी भगत होली मिलन समारोह का आयोजन अपने फार्म हाउस सरना निवास में कर रही हैं। इस आयोजन में जिला कार्यसमिति, मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र और बूथ के समस्त कार्यकर्ता जिले भर से शामिल होंगे। होली मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर सभी व्यापक तैयारियां की गई हैं। विधायक रायमुनी भगत ने अमर उजाला को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्धारित समय दो बजे पुलिस ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे, जहां से टिकटगंज के करमटोली स्थित विधायक के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सीएम भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Read More: CG NEWS : बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 2 जवान घायल, दो नक्सली ढेर.....