H

RGPV घोटाले में तत्कालीन कुलपति को मिली राहत

By: Richa Gupta | Created At: 02 May 2024 05:25 AM


राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) घोटाले में तत्कालीन कुलपति और रजिस्ट्रार को राहत मिली है। तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

bannerAds Img
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) घोटाले में तत्कालीन कुलपति और रजिस्ट्रार को राहत मिली है। तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वहीं रजिस्ट्रार राकेश सिंह को सुप्रीम कोर्ट से अग्रीम जमानत मिली है। राकेश सिंह को अग्रिम जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा अगर पुलिस गिरफ्तार करेगी तो 20 हजार की जमानत पर रिहा करना होगा। सुनील कुमार को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत दी गई। सुनील कुमार फिलहाल विदेश नहीं जा सकेंगे।

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है

गौरतलब है कि तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता को पुलिस ने 11 अप्रैल को रायपुर से गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। जबकि मामले में रजिस्ट्रार राकेश सिंह की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि एफआईआर दर्ज हुए करीब डेढ़ महीने हो चुके हैं।

क्या है पूरा मामला

RGPV ने छात्रों के पैसों से एफडी कराई थी और उन पैसों का दुरुपयोग किया गया था। करीब 20 करोड़ रुपये निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इस मामले में यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार आर एस राजपूत, रिटायर्ड फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार का नाम सामने आया था। जिसके बाद उन पर FIR की गई है। आरबीएल बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक, दलित संघ सोहागपुर पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जिसके बाद सभी पर धोखाधड़ी के मामले गांधीनगर थाने में FIR दर्ज की गई था।