आज धनतेरस है, दिपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।
आज धनतेरस है, दिपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में धनतेरस का बड़ा महत्व है। पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस पावन पर्व धनतेरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने हार्दिक बधाई दी है।
भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है
बता दें, धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि, समु्द्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इस वजह से धनतेरस को भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग पूजा-अर्चना व खरीदारी करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई देते है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि, देश के मेरे सभी परिवारजनों को आरोग्य एवं सुख-समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी सदैव स्वस्थ, संपन्न और प्रसन्न रहें, जिससे विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, सुख, समृद्धि, सौभाग्य के पावन पर्व धनतेरस की आपको हार्दिक बधाई! भगवान धन्वन्तरि आपको स्वास्थ्य धन और माता लक्ष्मी सुख, समृद्धि, वैभव प्रदान करें। आपके जीवन का हर क्षण आनंद एवं उल्लास के प्रकाश से देदीप्यमान रहे, आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है।
गृहमंत्री ने दी बधाई
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि, सभी देशवासियों को सुख,समृद्धि एवं वैभव के पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सबका जीवन सुख-समृद्धि, खुशहाली और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो।
विश्वास सारंग ने दी बधाई
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, यही प्रार्थना है।