भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर मंगलवार देर शाम पथराव का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक, जन आशीर्वाद यात्रा रामपुरा क्षेत्र के चैनपुरा ब्लॉक से होती हुई गांधी सागर की ओर गुजर रही थी। इसी दौरान रथ यात्रा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं इसे लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस बौखला गई है। सत्ता से विलुप्त कांग्रेस, उग्रवाद ओर आतंकवाद की ओर जा रही है। अरे कांग्रेसियों, जनता का आशीर्वाद तो तुम्हारी दादी इंदिरा गांधी जेल में डालकर भी नहीं रोक पाई थीं, तुम पत्थरों से क्या रोकोगे...चाहे पत्थर फेंक लो, आग लगा दो या गोलियां चलवा दो, लेकिन जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।
वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला
जन आशीर्वाद यात्रा पर हमले के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता से डरी हुई कांग्रेस गुंडागर्दी कर रही है। ऐसे गुंडों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्रा और सफलता के साथ आगे बढ़ेगी। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का मिला अपार समर्थन देखकर कांग्रेस घबरा गई है। कांग्रेस के अपराधिक गुंडो जिनका गुंडागर्दी मूल चरित्र ही है। इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पेड़ के पीछे छिपकर हमारी यात्रा पर हमला किया। गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। कांग्रेस का यह कृत्य दुर्भाग्य जनक है। इसकी कड़ी आलोचना करता हूं।
Read More: जन आशीर्वाद यात्रा पर हुईं पत्थरबाजी पर सियायत तेज, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्विट कर सरकार पर साधा निशाना