H

MP Weather: MP में गर्मी ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 28 May 2024 04:15 AM


मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर और तीखें हो गए हैं। प्रदेश में नौतपा का असर देखा जा रहा है। गर्मी के मामले में पिछले 40 साल का रिकॅार्ड टूट गया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर और तीखें हो गए हैं। प्रदेश में नौतपा का असर देखा जा रहा है। गर्मी के मामले में पिछले 40 साल का रिकॅार्ड टूट गया है। मौमस विभाग के मुताबिक आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। देश के कई जिलों में लू का रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कहीं- कहीं पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। नौतपा के चलते लोग बाहर निकलने से बच रहें हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शाजापुर में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

ये जिले सबसे गर्म रहे

इसके अलावा बुरहानपुर, बड़वानी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, मैहर, उमरिया, में विभाग ने तेज गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे पहले की बात करें तो सबसे ज्यादा गर्म राजगढ़ और छतरपुर रहा। यहां का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस मलाजखंड बालाघाट में दर्ज किया गया। इसके अलावा विभाग ने बताया है कि आज इंदौर, रतलाम, उज्जैन, में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।