ISIS मॉड्यूल मामले में NIA का एक्शन, कासिफ खान को किया गिरफ्तार
By: Richa Gupta | Created At: 22 August 2023 08:49 AM
जबलपुर में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। ISIS मॉड्यूल में आतंक फैलाने की साजिश में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर के रहने वाले कासिफ खान को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। ISIS मॉड्यूल में आतंक फैलाने की साजिश में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर के रहने वाले कासिफ खान को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। कासिफ देश में तबाही फैलाने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ISIS की विचारधारा से था। कासिफ अपने तीन सहयोगियों, सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद के साथ मिलकर काम कर रहा था।
तीन साथियों को मई में गिरफ्तार किया था
इसके तीन साथियों को NIA ने इस साल मई में गिरफ्तार किया था। कासिफ भोले-भाले मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश करने और उन्हें कट्टरपंथी बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने में शामिल था। लोगों को ISISI में शामिल करने के लिए प्रेरित करता था।
NIA ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था
बता दें कि NIA की टीम ने HUT का मामला अपने हाथ में लेने के बाद तेजी से जबलपुर में तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। HUT मामले में NIA ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था। 9 मई को मध्य प्रदेश एटीएस ने हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े होने के संदेह में 10 व्यक्तियों को पकड़ा था। इस मामले में गिरफ्तारियां भोपाल और छिंदवाड़ा से हुईं थीं। साथ ही कुछ लोग हैदराबाद से भी पकड़े गए थे। इससे पहले NIA ने सैयद ममूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी ISIS के लिए काम करते थे। एनआईए कोर्ट में पेश कर तीनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था।