H

बजट में बढ़ती आबादी के लिए कमेटी!

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 February 2024 09:00 AM


वित्त मंत्री निर्मला ने बजट में जनसख्या वृद्धि की चुनौतियों के लिए पैनल बनाने का किया ऐलान

bannerAds Img
वित्त मंत्री निर्मला ने कहा कि सरकार जनसंख्या वृद्धि और डेमोग्राफिक चेंज से पैदा होने वाली चुनौतियों के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सामाजिक बदलावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ये प्रस्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए ये समिति अपनी अनुशंसा देगी।

इस वक्त 140 करोड़ से ज्यादा है, आबादी

देश की आबादी इस वक्त 140 करोड़ से ज्यादा है। भारत आबादी के मामले में दुनिया में नंबर वन पर पहुंच चुका है। भारत ने पिछले साल आबादी के मामले में चीन को पछाड़कर नंबर वन बना है। जनसंख्या वृद्धि भारत के लिए आने वाले वक्त में एक मुश्किल समस्या बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक समिति का गठन किया है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में डेमोग्राफी चेंज का भी जिक्र किया है। यानी आबादी का असंतुलन। माना जा रहा है कि सरकार ने इसके जरिए दो अहम चीजों की तरफ अपना ध्यान लगाया है। हाल के दिनों में बढ़ती जनसंख्या पर रोक की बात जोरशोर से उठती रही है।