H

कांग्रेस को जनता ने 100 नहीं पार करने दिया - सम्राट चौधरी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 June 2024 11:10 AM


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि, यह देश के लिए अच्छी बात है कि, नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

bannerAds Img
नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। वहीं नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर बीजेपी और NDA के नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

कांग्रेस को जनता ने 100 नहीं पार करने दिया

इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि, हमने चुनाव के पहले सभी लोगों के साथ गठबंधन किया है। सबके साथ विकास की बात है। बिहार का विकास, आंध्र का विकास देश का विकास और देश की समृद्धि के लिए नरेंद्र मोदी काम करेंगे। बीजेपी नेता चौधरी ने आगे कहा कि, कांग्रेस को जनता ने 100 नहीं पार करने दिया ये अपने आप में अनोखा है।

नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे

वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि, यह देश के लिए अच्छी बात है कि, नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का उनका संकल्प है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, देश विकसित राष्ट्र बनेगा। बिहार भी विकसित राज्य होगा। यह देश के लिए शुभ घड़ी है। सब लोगों के सहयोग से सरकार चलेगी।