Mp में चुनावी प्रचार में दिग्गजों ने संभाली कमान, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एमपी दौरा
By: Richa Gupta | Created At: 04 November 2023 08:59 AM
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक ही है। चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में आपनी ताकत झोंकने के लिए लगातार दौरे कर रहे है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक ही है। चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में आपनी ताकत झोंकने के लिए लगातार दौरे कर रहे है। तो उधर विपक्ष के नेता भी लगातार एमपी का दौरा कर अपने पक्ष में माहौल बना रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहें है।
कटंगी और शहपुरा में करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज कटंगी और शहपुरा में करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी होंगे शामिल। सुबह 10:30 बजे कटंगी जिला बालाघाट पहुंचेंगे। सुबह 10:45 बजे कटंगी में जनसभा को करेंगे सम्बोधित। दोपहर 12:00 बजे से कटंगी से प्रस्थान। दोपहर 12:45 बजे शहपुरा जिला डिंडोरी आगमन। दोपहर 1:00 बजे शहपुरा जिला डिंडोरी में जनसभा। दोपहर 2:00 बजे शहपुरा से प्रस्थान करेंगे।