H

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का चुनावी प्रचार प्रसार, राजगढ़ प्रवास पर रहेंगे वीडी शर्मा

By: Richa Gupta | Created At: 03 May 2024 03:57 AM


कांग्रेस के गढ़ राजगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज चुनावी प्रचार करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज राजगढ़ दौरे पर रहेंगे।

bannerAds Img
कांग्रेस के गढ़ राजगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज चुनावी प्रचार करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। वीडी शर्मा नरसिंहगढ़ विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान गुना दौरे पर

वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गुना, राजगढ़ , विदिशा में चुनावी प्रचार करेंगे। चाचौड़ा , ब्यावरा , कुरवाई ,गंजबासौदा में जनसभा को करेंगे संबोधित। शाम 7 बजे विदिशा में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह की धार , रतलाम में बैठक। सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भिण्ड , ग्वालियर में बैठकों में होंगे शामिल।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का भिण्ड, ग्वालियर, अशोकनगर दौरा। डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में सीएम के सभा को करेंगे संबोधित।