H

राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह, ‘उनकी झूठ बोलने की पॉलिसी’, राम मंदिर पर कहा- 22 जनवरी ऐतिहासिक दिन

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 February 2024 09:45 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर प्रस्ताव पर लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी आने वाले वर्षों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। यह वह दिन था, जिसने सभी राम भक्तों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया।

bannerAds Img

राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की जाति से संबंधित बयान देने पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पॉलिसी झूठ बोलने की रही है और वे एक ही झूठ को बार-बार सार्वजनिक रूप से बोलते हैं।

चुनाव से पहले लागू होगा CAA

केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में CAA लागू कर देगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने इस बारे में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आम चुनाव से पहले सरकार इस अधिनियम को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगी। एक कार्यक्रम में दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने यह घोषणा की