H

पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद बोले - अयोध्या के राम मंदिर में जो भी जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 November 2023 04:29 PM


पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद एक बार फिर अयोध्या मंदिर पर विवादित बयान देकर भारतीय और हिंदूओं की भावना को ठेस पहुंचाई है।

banner
आज कल पाकिस्तान के पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाए हुए है। कोई कहता है कि, रोहित शर्मा टॉस फिक्स करता है, कोई कहता है जब भारत बैटिंग करता है तो पिच बदल जाती है, कोई कहता है कि,अंपायर भारत को सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कई पूर्व क्रिकेटर अक्सर भारत और भारत में रहने वाले हिंदूओं के बारे में विवादित बयान देते रहते हैं। अब इसी क्रम में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद का नाम जुड़ गया है।

पाकिस्तान के पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर का विवादित बयान

उन्होंने एक बार फिर अयोध्या मंदिर पर विवादित बयान देकर भारतीय और हिंदूओं की भावना पर ठेस पहुंचाई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मियांदाद कह रहे हैं कि, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में जो भी हिंदू जाएगा, वो वहां से मुसलमान बनकर निकलेगा। पाक के पूर्व खिलाड़ी के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। आपको हम ये बता दें कि, यह वीडियो तीन साल पुराना है, लेकिन आजकल काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

एक मस्जिद को मंदिर बनाया गया है

पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर मियांदाद ने 8 अगस्त, 2020 को अपने यूट्यूब चैनल पर 8 मिनट का एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने यूपी के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र किया था। उस वीडियो में मियांदाद ने कहा था कि, भारत में जो कुछ हो रहा है, और जिस तरह से पीएम मोदी ने एक बहुत अच्छा काम किया है, जो उनके लिए अच्छा है, लेकिन हमारे लिहाज से अच्छा नहीं है, लेकिन मैं उसकी गहराईयों में जाकर बताता हूं कि, एक मस्जिद को मंदिर बनाया गया है।