H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP NEWS: BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले - निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 September 2023 05:26 PM


आगर मालवा में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सुसनेर विधानसभा से पूर्व विधायक संतोष जोशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

banner
MP NEWS: एमपी में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महाने बचे हैं। दोनों ही दल चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी है। वहीं चुनावी साल में मध्य प्रदेश बीजेपी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई नेता बागवती तेवर दिखाते हुए पार्टी को छोड़ चुके हैं। वहीं आज आगर मालवा में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि, सुसनेर विधानसभा से पूर्व विधायक संतोष जोशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

आज मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

वहीं पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद पूर्व विधायक संतोष जोशी ने बताया कि, आज मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके कई कारण है। सुसनेर क्षेत्र में इस समय सब लोगों में एक निराशा का भाव है। श्रीराम चरम पादुका पूजन के दौरान मैं गांव-गांव गया, प्रत्येक गांव से 10 से 20 लोग मेरे कान में आकर यही बोलते थे कि, इस बार मत झुकना। हम परेशान हो गए हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, एक तरह से क्षेत्र में आराजकता का माहौल बन गया है और अच्छे लोग भी मौन हो जाएंगे तो यह अच्छा नहीं है।

मैं अगामी चुनाव में निर्दलीय लड़ूंगा - संतोष जोशी

इसके अलावा पूर्व बीजेपी विधायक ने कहा कि, मैं अगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। जीतने के बाद RSS के पूर्व प्रचारकों के साथ पार्टी बनाऊंगा। आपको बता दें कि, संतोष जोशी गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक भी रहे हैं।