H

एक ही दिन में कांग्रेस को झटके पर झटका… जिला पंचायत के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 29 March 2024 10:40 AM


लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होने हैं। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला और बढ़ने लगा है। इसी बीच दमोह और कटनी में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले जोरदार झटका लगा है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होने हैं। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला और बढ़ने लगा है। इसी बीच दमोह और कटनी में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले जोरदार झटका लगा है।

दमोह और कटनी में कांग्रेस को झटका

बतादें कि कांग्रेस नेता बाबूलाल यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद जिला पंचायत के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रंजीता गौरव पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह, शिवचरण पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह, पूर्व जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बतादें कि आज कांग्रेस नेता बाबूलाल यादव अपने कई समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।