H

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस से भाजपा में आए सभी नेताओं को दी बधाई

By: Richa Gupta | Created At: 21 March 2024 07:25 AM


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज गुरूवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के सम्मान में बजबाई तालियां।

bannerAds Img
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज गुरूवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के सम्मान में बजबाई तालियां। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस से भाजपा में आए सभी नेताओं को दी बधाई। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को दी जाती है तवज्जो। ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं।

भाजपा विजय रथ के साथ बढ़ रही

बीजेपी में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है। छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का दिया जाता है मौका। आने वाले समय में आप सभी को भी मिल सकता है मौका। अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार के लगवाये नारे। आगे कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व भाजपा विजय रथ के साथ बढ़ रही है आगे। हमने नामांकन भरवाना शुरू कर दिया, उधर कांग्रेस अभी तक उम्मीदवारों के नाम का नहीं कर पाई ऐलान।

सभी को मिलेगा बराबरी का सम्मान

कांग्रेस से भाजपा में आए सभी कार्यकर्ताओं को दिया अधिकार। जो जिस स्थान पर है वहां के कार्यकर्ताओं को भाजपा में करें शामिल। भाजपा में सभी को मिलेगा बराबरी का सम्मान। सभी के सुझाव पर भारतीय जनता पार्टी गंभीरता से करेगी विचार।