H

चंपई सोरेन को मिला 47 विधायकों का समर्थन, आज लेंगे सीएम पद की शपथ

By: Richa Gupta | Created At: 02 February 2024 05:19 AM


झारखंड में आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि झारखंड में नई सरकार बनने जा रही है। और फिर से सोरेन सरकार बनने जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और हेमंत के करीबी चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

bannerAds Img
झारखंड में आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि झारखंड में नई सरकार बनने जा रही है। और फिर से सोरेन सरकार बनने जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और हेमंत के करीबी चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी ने विधायक दल का नेता चुना है।

न्योता आधी रात को दिया गया

चंपई सोरेन बहुमत का दावा करते हुए विधायकों को लेकर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें सरकार बनाने और शपथ ग्रहण करने का न्योता आधी रात को दिया गया। साथ ही बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया। चंपई सोरेन ने दावा किया है कि उनके समर्थन में 47 विधायक हैं।

झारखंड में सरकार बनाने के लिए समीकरण

झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 41 का बहुमत चाहिए। चंपई सोरेन ने 47 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। उन्होंने 43 विधायकों के सिग्नेचर वाला समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा। गुरुवार दोपहर को 43 विधायक गिने गए, जिनकी गिनती करने का वीडियो भी सामने आया था।

2019 में जीत के आंकड़े

विधानसभा चुनाव 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। JMM ने 29 सीटें जीती थी। कांग्रेस ने 17 सीटें मिली थीं। दोनों पार्टियों की मिलाकर 46 सीटें हुई और सरकार बनी। दूसरी ओर, विधानसभा में CPIML का एक और RJD का एक विधायक है। विपक्षी दल भाजपा के 26 विधायक हैं। AJSU के 3, अन्य के 2 और NCP (A) का एक विधायक है।