H

MP Budget Session: कांग्रेस ने की 15 लाख सहायता राशि की मांग, कमलनाथ ने हरदा हादसे को बताया लापरवाही

By: Richa Gupta | Created At: 07 February 2024 09:04 AM


मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 9 बैठकें होंगी। कुल 13 दिन चलने वाले सत्र में 2303 प्रश्न भेजे गए हैं। इनमें 1163 तारांकित हैं। चार स्थगन, 259 ध्यानाकर्षण और 12 अशासकीय संकल्प आएंगे। वहीं बजट सेशन को लेकर नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। आइए जानते है किसने क्या कहा ?

UCC को लेकर बोले कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरदा हादसे को शासन-प्रशासन की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि कल विधानसभा में हरदा का मामला उठाएंगे। वहीं समान नागिरक संहिता को लेकर कहा कि पहले बिल तो लेकर आएं।

सहायता राशि की मांग

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि हरदा मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। 2022 में भी फैक्ट्री को सील किया गया था। फिर कैसे शुरू हो गई ? वहीं जयवर्धन ने मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख सहायता राशि देने की मांग की है।