H

आंतकी हमले को 'भाजपा का स्टंट' बताये जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिया कांग्रेस को करारा जवाब

By: Richa Gupta | Created At: 06 May 2024 10:28 AM


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आतंकी हमले को भाजपा का स्टंट बताए जाने पर करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि सेना की शहादत पर कांग्रेस के भाव गलत है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आतंकी हमले को भाजपा का स्टंट बताए जाने पर करारा जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि सेना की शहादत पर कांग्रेस के भाव गलत है। कम से कम सेना को राजनीति से अलग रखना चाहिए। सीएम डॉ मोहन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके दौर में देश ने 40 हजार हत्याएं सहन की है। हजारों बहनों को मंगलसूत्र खोने पड़े। सेना ने पुरुषार्थ, पराक्रम करके एक बार नहीं। दो-दो बार देश का मान बढ़ाया, सम्मान बढ़ाया। इसी कारण से पूरे देश से आतंकवादी घटनाएं खत्म हो गई।

लातों के भूत बातों से नहीं मानते

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि याद करो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कांग्रेस के नेता कहते थे कि पाकिस्तान से आतंकवादी आ रहे हैं, हम क्या करें ? हमारे बस की बात नहीं है। हम PAK से बात करेंगे। लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं, उनसे क्या बात करोगे। उनको घर में घुसकर मारना पड़ता है। दो-दो बार आतंकवादियों को मार के आये तो ये घटनाएं कंट्रोल में आई।

देश ने 40 हजार हत्याएं सहन की

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी की जड़ धारा 370 को समाप्त कर छुटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे देश में शांति और भाईचारा का जो वातावरण बना है, उसमें सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री मोदी हैं। कांग्रेस के इसी कायरपन की वजह से देश ने 40 हजार हत्याएं सहन की है और इसी चक्कर में हजारों बहनों के मंगलसूत्र टूटते गए।