H

एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया- ‘नतीजों का इंतजार करें, बस इंतजार करें और देखें’

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 June 2024 05:34 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी किए जा चुके हैं। विपक्षी दल ने इन अनुमानों को खारिज किया है। तमाम बड़े नेताओं के बाद अब सोनिया गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी किए जा चुके हैं। विपक्षी दल ने इन अनुमानों को खारिज किया है। तमाम बड़े नेताओं के बाद अब सोनिया गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी ने कहा, 'हमें प्रतीक्षा करनी होगी। बस, इंतज़ार करो और देखो। हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं, हमारे नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे।

राहुल गांधी बोले- इंडी गठबंधन को मिलेंगी 295 सीट

इससे पहले, रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'यह एग्जिट पोल नहीं है। यह मोदी मीडिया पोल है। राहुल गांधी का कहना था कि इंडी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 295 सीट मिलेंगी।