H

Lok Sabha Election 2024: मतदाताओं को जागरूक करने प्रशासन ने निकाली मशाल यात्रा

By: Richa Gupta | Created At: 06 May 2024 04:40 AM


लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की हिस्सेदारी के उद्देश्य को लेकर ग्वालियर शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा से विशाल मशाल यात्रा निकली गई।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की हिस्सेदारी के उद्देश्य को लेकर ग्वालियर शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा से विशाल मशाल यात्रा निकली गई। जिसमें कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह एक दर्जन से ज्यादा महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स, CRPF, जिला पुलिस बल के जवान, जागरूक नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली मशाल यात्रा महाराज बाड़ा से शुरू हुई और सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, डीडवाना ओली, राम मंदिर, पाटनकर बाजार और दौलतगंज से होकर गुजरी। इस यात्रा के माध्यम से व्यवपारियों, रहवासियों और खरीददारी करने आए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर और एसपी भी पूरी मशाल यात्रा में करीब 1 किलोमीटर से अधिक पैदल चले।