H

जबलपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 11 स्कूल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

By: Richa Gupta | Created At: 27 May 2024 10:58 AM


मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। 11 स्कूल संचालकों और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। 11 स्कूल संचालकों और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धारा 420, 471, 472, के तहत मामला दर्ज हुआ है। फीस वृद्धि, बुक पब्लिकेशन और स्कूल की मोनोपॉली को लेकर भंडाफोड़ हुआ था।

जांच दल बनाया गया था

पिछले दिनों हुई जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर जांच दल बनाया गया था। जांच में कई सारी खामियां मिली है। सुबह सुबह पुलिस ने घर पर जाकर की कई गिरफ्तारियां भी की है। सूत्र की मानें तो बिशप को भी गिरफ़्तार किया गया है।

इन स्कूलों के खिलाफ मामला दर्ज

1- क्राइस्ट चर्च वॉइस स्कूल

2- ज्ञान गंगा स्कूल

3- स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल

4- लिटिल वार्ड स्कूल

5- चेतान्य स्कूल

6- सेंट अलोसियस स्कूल सालीवाड़ा

7-सेंट अलॉयसिस घमापुर

8-सेंट अलॉयसिस सदर

9- क्राइस्टचर्च घामपुर