योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस के राज में अकबर को महान बताते थे, महाराणा प्रताप को नहीं
By: Ramakant Shukla | Created At: 07 November 2023 02:48 PM
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुजालपुर और पोलायकलां में चुनावी करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद की समस्या दी। भ्रष्टाचार के कारण देश की छवि को धूमिल हो गई है।

जब आने वाली पीढ़ी कांग्रेस का इतिहास पढ़ेगी तो तब कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर वे कांग्रेस को छूने के लिए कभी तैयार नहीं होगी। कांग्रेस ने हमारे इतिहास को कलंकित करने का काम किया है। कांग्रेस के समय इतिहास में हमें पढ़ाया जाता था कि अकबर महान हैं, यानि ये महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे।
कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद की समस्या दी
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्य नाथ का जिले में पहली बार आगमन हुआ। उनके बहाने भाजपा विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व कार्ड भी खेल रही है। दरअसल योगी आदित्यनाथ की छवि कट्टर हिंदुवादी है। उनके भाषण और बातों को हिंदुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। योगी जिले की दो विधानसभा कालापीपल और शुजालपुर में सभा कर और आमजन से रूबरू हो रहे हैं।