H

बिहार में नीतीश सरकार का बहुमत परीक्षण आज, तेजस्वी के घर की सुरक्षा बढ़ी

By: Ramakant Shukla | Created At: 12 February 2024 04:36 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। शीतलहर के बीच बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल के सभी विधायक भी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के विधायक भी तेजस्वी भी बंगले पर ही मौजूद हैं।

bannerAds Img

बहुमत परीक्षण से पहले RJD ने कहा, लोकतंत्र की जीत होगी

बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों में सब पता चल जाएगा। आज बिहार में लोकतंत्र की जीत होगी। सभी विधायकों ने बिहार को बचाने का संकल्प लिया है। मौजूदा नीतीश सरकार को सत्ता से हटाने की जरूरत है।

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। सभी विधायकों कल ही हैदराबाद से पटना लाया गया है।