H

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का दावा, बोले - ओडिशा में बनेगी भाजपा की सरकार

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 May 2024 10:18 AM


ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 243 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनबी ढल ने बताया कि, 62.87 लाख से अधिक मतदाता 7,303 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

bannerAds Img
ओडिशा में आज हो रहे विधानसभा चुनाव और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। प्रधान ने कहा कि, मैं लोगों से अपील करूंगा कि, परिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदान करें। ओडिशा में परिवर्तन का बहुत बड़ा माहौल बन चुका है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, पिछले 24 साल में यहां की राज्य सरकार की नाकामी के चलते लोगों में गु्स्सा है। इस बार ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होगा। हमें स्पष्ट दिख रहा है कि ओडिशा में भाजपा सरकार आएगी।

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 243 उम्मीदवार मैदान में हैं

आपको बता दें कि, ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 243 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनबी ढल ने बताया कि, 62.87 लाख से अधिक मतदाता 7,303 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संभावित खतरों से निपटने के लिए पुलिस के 17,000 कर्मियों को तैनात किया है।एनबी ढल ने बताया कि, माओवादी गतिविधियों के लिए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मतदान आज यानी सोमवार, 13 मई को सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटें शामिल हैं। आम चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों, बिहार की 5 सीटों मतदान हो रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।