H

पूर्व सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा: भाजपा में आये सभी लोगों का स्वागत हैं, शशांक भार्गव विदिशा के जननेता है

By: Richa Gupta | Created At: 27 March 2024 11:39 AM


लोकसभा चुनाव के बीच दलबदल का दौर जारी है। चुनावों का ऐलान होने के बाद से मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार टूट रही है। आए दिन हर जिले से नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के बीच दलबदल का दौर जारी है। चुनावों का ऐलान होने के बाद से मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार टूट रही है। आए दिन हर जिले से नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने भोपाल पहुंचकर बीजेपी जॉइन की है। इस दौरान उनके साथ ही विदिशा से कई कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसमें जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र रघुवंशी भी शामिल हैं। वहीं उनके बीजेपी जॉइन करने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, शशांक भार्गव विदिशा के जननेता है। वह पांच चुनाव लड़ चुके है। भार्गव कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले सबसे सशक्त चेहरा थे।

बीजेपी की रीती नीति से प्रभावित हुए

विदिशा में शशांक भार्गव बीजेपी की रीती नीति से प्रभावित होकर वह बीजेपी में शामिल हुए। बड़ी निष्ठा से उन्होंने जनता की सेवा करने का प्रयास किया, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस की जो हालत है उससे परेशान थे। मोदी के नेतृत्व में सभी को भरोसा है। शशांक भार्गव के भाजपा में आने से विदिशा में मजबूत होगी भाजपा।

विदिशा की पूरी कांग्रेस बीजेपी में शामिल हो गई है

प्रदेश अध्यक्ष वीडी ने कहा, बीजेपी के 370 प्लस के अभियान का संकल्प मोदी जी ने मध्यप्रदेश में ही लिया था और हमे टास्क दिया था। जॉइनिंग का अभियान इस संकल्प के लिए बड़ा अभियान। इस ज्वाइनिंग अभियान के तहत न केवल नेता कार्यकर्ता बल्कि अलग अलग वर्गो के लोग बीजेपी में शामिल हो रहे है। विदिशा में यदि कांग्रेस थी तो शशांक भार्गव की वजह से। आज ऐसा लगता है की विदिशा की पूरी कांग्रेस बीजेपी में शामिल हो गई है।