भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, हां मैं कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री के लिए प्रबल दावेदार हूं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी भी जताई। पत्रकारों के द्वारा मुख्यमंत्री पद के कांग्रेस के उम्मीदवार के बारे में पूछने पर हुड्डा ने कहा कि, हां मैं कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री के लिए प्रबल दावेदार हूं। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, लडूंगा तो पता चल जाएगा, नहीं लडूंगा तो भी पता चल जाएगा, मैं हाइपोथेटिकल स्वालों के जवाब नहीं देता।
कांग्रेस एक है, कोई कलह नहीं है - नड्डा
वहीं‘बापू बेटे की नहीं चलेगी’ नारे पर जब पत्रकारों ने पूर्व सीएम हुड्डा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, शरारती तत्व हैं, जो ये नारा लगा रहे हैं। कांग्रेस की गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस एक है, कोई कलह नहीं है, कांग्रेस के नेता हैं वो इसलिए मिल लिए। वहीं शमशेर सिंह गोगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा कि, उदयभान आएंगे तो गोगी से बात कर लेंगे। आपको बता दें कि, गोगी ने कहा था कि, उदयभान प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से काम नहीं करते हैं।
हरियाणा सरकार सिर्फ घोषणा करती है
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा सरकार के कामकाज को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, मौजूदा सरकार विफल है। सरकार की परफॉर्मेंस जीरो है। यह सरकार काम नहीं करती, सिर्फ घोषणा करती है। अपनी बात में उन्होंने आगे इंडिया शब्द पर चल रहे बवाल पर कहा कि, संविधान में लिखा हुआ है इंडिया। नड्डा ने हरियाणा को फिर से नंबर 1 बनाने की बात की।