H

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने चेतावनी के साथ जारी किया हीटवेव का अलर्ट

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 April 2024 07:18 AM


देशभर में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। कई राज्यों में अप्रैल महीने के शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।

bannerAds Img
देशभर में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। कई राज्यों में अप्रैल महीने के शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अप्रैल के शुरुआती दिन गर्म रहने की संभावना है। झारखंड के कुछ क्षेत्रों में 4 अप्रैल से गर्मी के मौसम की पहली लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा। वहीं पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है।

तापमान में होगी वृद्धि

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिणी और पूर्वोत्तर झारखंड के जिलों में 4 अप्रैल से लू चलने का अनुमान है, जिससे मौजूदा तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को लू चलने के दौरान दोपहर से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचने और पर्याप्त रूप से पानी पीने की सलाह दी है। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में 4 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।