H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Karnataka NEWS: बीजेपी नेता का बड़ा दावा, बोले - कर्नाटक में 2024 के बाद गिर जाएगी कांग्रेस सरकार

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 September 2023 04:19 PM


केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि, काग्रेस का एक पार्टी के तौर न राज्य में भविष्य है और ना ही देश में। कर्नाटक में 2024 चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी।

banner
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता ने बड़ा दावा किया है। पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा के बयान से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। बीजेपी नेता ने दावा करते हुए कहा है कि, 2024 के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं टिकेगी। वहीं पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने आगे कहा कि, ये चुनाव कांग्रेस के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

2024 चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि, काग्रेस का एक पार्टी के तौर न राज्य में भविष्य है और ना ही देश में। इसके अलावा उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि, कर्नाटक में 2024 चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। वहीं इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा कि, राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ कोई षड्यंत्र रच रही है। जिसमें वो लोग न्यायपालिका का उपयोग अपने छिपे हुए एजेंडे के लिए करना चाहते हैं।

ईश्वरप्पा बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं

आपको बता दें कि, केएस ईश्वरप्पा 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वह बीएस येदियुरप्पा की सरकार में मंत्री भी बने थे। वहीं साल 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केएस ईश्वरप्पा ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नडड्डा को पत्र लिखकर संन्यास की घोषणा कर दी थी। बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा भाजपा के लिए राज्य में एक मजबूत स्तंभ की तरह रहे हैं।