प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 27 अगस्त को अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देशवासियों से बात करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का यह 104वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम में झारखंड के लोहरदगा के मसियातु गांव की चर्चा होने वाली है। पीएम ने इस गांव का चुनाव आत्मनिर्भर भारत के रूप में लोगों को जागरूक करने के लिए किया है। इस गांव के लोगों की खासियत है कि वे बांस से अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स बनाते हैं।
पीएम इस गांव के लोगों से बात भी कर सकते हैं। वहीं, हाल ही में की गई एक स्टडी के मुताबिक, 23 करोड़ लोग मन की बात के रेगुलर लिसनर्स हैं। वहीं कम से कम 100 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम को एक बार जरूर सुना है।
अप्रैल में 100 एपिसोड पूरे हुए थे
मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे ब्रॉडकास्ट/ टेलीकास्ट किया जाता है। 30 मिनट के इस कार्यक्रम ने 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरे किए हैं। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात को 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकास्ट किया जाता है।
Read More: मध्य प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक, आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं