H

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुक़ाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग - 11

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 April 2024 09:51 AM


दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का यह मुकाबला आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा।

bannerAds Img
IPL 2024 के 17वे सीजन का 16वां मुक़ाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापट्टनम के वाई एस राजाशेखरा रेड्डी स्टेडियम खेला जाएगा। KKR की आईपीएल 2024 में शुरुआत शानदार रही। केकेआर ने मौजूदा सीजन में दोनों शुरुआती मैच में जीत हासिल की। अब केकेआर की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। वहीं सीएसके को हराकर आ रही दिल्ली कैपिटल्स टीम के हौसले बुलंद होंगे।

DC और KKR का यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का यह मुकाबला आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा। IPL के प्रसारण का अधिकार अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इसके साथ आप यह मैच जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर),पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्तजे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प- सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख डार सलाम, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प- सुयश शर्मा, वैभव अरोरा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज।